आज का राशिफल व पंचांग : 8 मई, 2024, बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती आज।
08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस आज।
08 मई 2024 : देवकार्य अमावस्या आज।
09 मई 2024 : गुरु अंगददेव जयंती कल।
09 मई 2024 : शिवाजी जयंती कल (उत्तरभारत में)
09 मई 2024 : गोपालकृष्ण जयंती कल।

आज का राशिफल
**********
08 मई, 2024, बुधवार
=================
मेष राशि : घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मिथुन राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

कर्क राशि : दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

कन्या राशि : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

तुला राशि : अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि : व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

धनु राशि : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

मकर राशि : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

कुम्भ राशि : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

मीन राशि : निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

आज का पंचांग
===========
08 मई 2024, बुधवार
********
तिथि अमावस्या 08:53 AM
नक्षत्र भरणी 01:34 PM
करण नाग 08:53 AM
किंस्तुघ्न 07:35 PM
पक्ष कृष्ण
योग सौभाग्य 05:40 PM
वार बुधवार
सूर्योदय 05:34 AM
सूर्यास्त 07:00 PM
चन्द्रमा मेष 07:07 PM
राहुकाल 12:17 – 01:58 PM
विक्रमी संवत् 2081
शक सम्वत 1946 (क्रोधी)
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!