1000 वस्त्र व जरूरतमंद सामान वितरित किये

मुम्बई के अन्तोदय फाउण्डेशन व वुमन पॉवर सोसायटी राजस्थान के माध्यम से केकडी के आचार्य व कृष्णा शर्मा , अलका चौकडीवाल केकडी ने 1000 वस्त्र व जरूरतमंद सामान वितरित किये

केकड़ी 6 दिसंबर (पवन राठी)डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर आज दिनांक 6 दिसम्बर 2020, रविवार को केकडी ,जिला अजमेर , राजस्थान मे अंतोदय फाउण्डेशन मुम्बई के संस्थापक श्री महेंद्र जी मेहता, वुमन पॉवर सोसाइटी व राष्ट्रीय युवा संघ की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जी सक्सेना के निर्देशानुसार अन्तोदय प्रदेश सद्स्य व वुमन पावर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर के धर्मचन्द आचार्य ( प्रबोधक)केकडी द्वारा अन्तोदय फाउण्डेशन के सहयोग से वस्त्र व जरूरतमंद सामान वितरित किये गये ।वस्त्र व जरूरतमंद सामान बाबा की कुटिया, पोकी नाडी जयपुर रोड परिसर,ब्यावर रोड,सहित अन्य स्थानो पर जरूरतमंद लोगो को एवम अन्य समाजसेवी शिक्षको को भी जरूरतमंद लोगो तक पहुँचाने के लिए वितरित किये गये ।।इस अवसर पर श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी ने बतलाया कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बेंक की स्थापना से सर्दी के मौसम में पहनने को गर्म वस्त्र उपलब्ध हो सकेंगे । जरूरतमंद बच्चो, बच्चियो, महिला व पुरुषो को अपनी पसंद के अनुसार वस्त्र निशुल्क वितरित किये गये । साथ ही लोगो को अलग अलग स्थानो पर अपनी पसंद के व अपनी नाप के वस्त्र मिलने पर समाजसेवा के प्रति रुचि जाग्रत होगी इस अवसर पर देनिक उपयोग मे काम आने वाली सामग्री भी वितरित की गई ।
सुश्री कृष्णा शर्मा निदेशिका इन्डियन कॉलेज केकडी ने बतलाया कि धर्मचन्द आचार्य केकडी द्वारा केकडी सहित राजस्थान के अन्य जिलो मे भी निशुल्क वस्त्र व जरुरतमंद सामग्री उपलब्ध करने का प्रयास सराहनीय एवम प्रशंसनीय है श्री आचार्य ने भामाशाह एवं परम आदरणीय श्री मान महेन्द्र जी मेहता ट्रस्टी कुसुम जी मेहता सहित अर्चना जी सक्सेना व केलाश जी चौधरीजी का धन्यवाद ज्ञापित किया।श्री आचार्य द्वारा वस्त्र व जरुरतमंद सामान भामाशाहो के सहयोग से निशुल्क वितरित किये जा जा रहे हैं ।दिसंबर 2020 तक लगभग 5000 वस्त्र केकडी क्षेत्र के जरुरतमंद लोगो को उपलब्ध करा दिये जाएँगे ।भामाशाहो के सहयोग से ही बच्चो, बच्चियो, महिलाओं ब पुरूषो को निशुल्क वस्त्र समय समय पर उपलब्ध हो सकेंगे । इससे जरूरतमंद बच्चो को सर्दी से निजात मिल सकेगी तथा सभी जरूरतमंद बच्चो को इसका लाभ मिलेगा ।
वस्त्र बेंक मे बच्चो के शर्ट, टी शर्ट,पेन्ट, टाउजर, हाफ पेन्ट,नेकर, बच्चियो के सलवार सूट, जीन्स, कुर्ता,महिलाओं के साड़ी, सलवार सूट पुरुषो के शर्ट पेन्ट, रुमाल, मास्क पर्दे भी प्रदान किये जाते हैं ।समाजसेविका श्री मति अलका चौकडीवाल केकडी ने बतलाया कि वस्त्र बेंक के माध्यम से बच्चो का विधालय मे भी ठहराव, सीखने के प्रति जागरुकता बढे, साथ ही श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी जो कि समाजसेवा व शेक्षिक नवाचारो के क्षेत्र मे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके हैं श्री आचार्य राजस्थान के अजमेर चित्तौड़गढ़, भीलवाडा व अन्य जिले मे खिलौना व वस्त्र बेंक स्थापित कर सरकारी स्कूलो व जरूरतमंद ग्रामीणो की सेवा कर रहे हैं । केकडी निवासी धर्मचन्द आचार्य वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्पवृक्ष धाम फलोदी, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, पंचायत समिति गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान मे प्रबोधक लेवल 2 हिन्दी के पद पर कार्यरत हैं ओर वर्तमान मे अनेक संस्थाओं से मिलकर निशुल्क सेवा कार्य कर रहे हैं ।वस्त्र बेंक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री कृष्णा शर्मा निदेशिका इंडियन कॉलेज केकडी,अध्यक्षता धर्मचन्द आचार्य केकडी प्रबोधक, अन्तोदय प्रदेश सद्स्य व वुमन पावर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर के सद्स्य विशिष्ट अतिथि श्री मति अलका चौकडीवाल समाजसेविका केकडी व श्री मति भंवर पारीक शिक्षा सहायिका खवास थे इस अवसर श्री प्रहलाद मेघवाल केकडी कोर्ट व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। समारोह मे कोविड 19 की भी पालना की गई व लोगो को कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए राज्य सरकार के निर्देश की पालना कर ने के लिए आग्रह किया गया ।व श्री सुश्री कृष्णा शर्मा ने सभी को मास्क पहनकर घरो से बाहर निकलने का व सोशियल डिस्टेंस बनाकर राज्य सरकार के निर्देश की पालना हेतु सहयोग की अपील की गई।

error: Content is protected !!