बाबा साहेब को भा ज पा शहर मंडल ने दी श्रधांजलि

केकड़ी 6 दिसंबर(पवन राठी)भाजपा शहर मंडल केकड़ी द्वारा आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि आज दोपहर नगरपालिका स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि व पुष्पहार पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बलराज मिरचंदानी ने इस अवसर पर कहा कि डॉ अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान को आज भी हमारे देश के लिए प्रायोगिक है तथा उन्हें ऊंच-नीच व दबे कुचले दलित वर्ग के लिए उन्होंने जिंदगी भर कार्य किया
भारत के संविधान में उन्होंने पूरी दुनिया का निचोड़ रखकर भारत को एक ऐसा मजबूत सविधान दिया कि आज हम इस संविधान के बलबूते देश को प्रगति प्रदान कर रहे हैं
उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की अच्छी सेवा करनी चाहिए
वहां उपस्थित भाजपा शहर मंडल महामंत्री रामबाबू सांगरिया कमल सांखला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष श्री राम आचार्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवरलाल जाट, दिनेश वैष्णव , पूर्व पार्षद धनराज नायक, राकेश तेजी, नरेश रोहित लखन, अरुण बोयत, घीसा लाल , किशन तेजी, रोहिताश आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!