BJP कार्य कर्ताओ ने मनाया जश्न

केकड़ी 8 दिसंबर (पवन राठी)केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के तीनों पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर आज तीन बत्ती चौराहे पर भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया इस चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती हुई बिजली की दरों से आक्रोशित होकर जनता ने भाजपा के पक्ष में चुनावी जनादेश दिया है मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ऐतिहासिक निर्णय से जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बड़ा है
उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य बलराज मेहरचंदानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री लाल माली, उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, उपाध्यक्ष महावीर साहू , पूर्व पार्षद शांतिलाल नायक, गजेंद्र शर्मा, महेश बोयत, दशरथ साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री राम आचार्य, शिवम सेन, प्रियंक दाधीच, राकेश तेजी, भेरुलाल तेली, रोहन राठी, केदार साहू, अमन सोनी, अमन चौधरी, हर्षित सेन, रोहिताश कई कार्यकर्ता वहां पर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!