आशा बागड़ी निर्विरोध बनी प्रधान

केकड़ी 10 दिसंबर (पवन राठी) केकड़ी विधान सभा क्षेत्र की नव गठित सावर पंचायत समिति की प्रथम निर्विरोध प्रधान बनने का गौरव आशा बागड़ी पुत्री रायचंद बागड़ी को प्राप्त हुवा है।गौर तलब है कि सावर प्रधान का पद एस सी महिला के लिए आरक्षित था।कांग्रेस ने 5 एस सी महिलाओं को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा था लेकिन एक भी प्रत्याशी जीत कर नही आ पाई।इसके चलते ही भा ज पा के टिकट पर विजयी आशा बागड़ी एक मात्र प्रधान पद की प्रत्याशी होने के कारण निर्धारित समय उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाकर प्रमाण पत्र आशा बागड़ी को सौंपा गया।
इसी के साथ केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में आशा बागड़ी ने भा ज पा की विजय का श्री गणेश कर दिया है।

error: Content is protected !!