उप प्रधान चुनाव के परिणाम घोषित

अजमेर, 11 दिसम्बर। जिले की 11 पंचायत समितियों के उप प्रधानों के लिए चुनाव परिणाम घोषित किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले की समस्त पंचायत समितियों के उप प्रधानों का निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार पंचायत समिति श्रीनगर में इंडियन नेशनल कांग्रेस की हसीना एक मत से, सावर में भारतीय जनता पार्टी के प्रभा किरण सिंह एक मत से, केकड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राजू लाल धाकड़ एक मत, अजमेर ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी की मंजू 7 मतों से, जवाजा में निर्दलीय पारी 10 मतों से, मसूदा में इंडियन नेशनल कांग्रेस की अफसाना बानो एक मत से विजयी होकर उप प्रधान घोषित की गई। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी की पिंकी 9 मतो से विजयी होकर पंचायत समिति पीसांगन की, निर्दलीय गोपाल लाल 3 मतों से विजयी होकर किशनगढ के, भारतीय जनता पार्टी के विष्णु प्रसाद निर्विरोध अरांई के, इंडियन नेशनल कांग्रेस की ममता कुमारी एक मत से विजयी होकर सरवाड़ की तथा भारतीय जनता पार्टी की मेऊ 2 मतों से विजयी होकर भिनाय की उप प्रधान बनी।

error: Content is protected !!