रेलवे सुरक्षा बल, अजमेर मण्डल ने 48 घंटे के अन्दर पूर्ण बरामदगी के साथ चोरी करने वाले आरोपियों एवं खरीदने वाले कबाडी को किया गिरफ्तार।
दिनांक 10/11.12.2020 की रात्रि में झडवासा-बांदनवाडा रेलवे विधुत पोल किमी 39/15 से किमी 41/02 के मध्य रेलवे टीआरडी विभाग की 26 नग अर्थिगं बोण्ड की चोरी की घटना होने पर रेलवे सुरक्षा बल, भीलवाडा द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्व प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गई। जांच अधिकारी राजेन्द्र चैधरी निरीक्षक/रेसुब पोस्ट भीलवाडा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के एरिया में संदिग्ध व्यक्ति/स्थान चिन्हित कर सघन चैकिंग, पूछताछ शुरु की जिसके परिणामस्वरुप दिनांक 12.12.2020 को बांदनवाडा-झडवासा के मध्य नयारा नदी के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति क्रमशः शरीफ मोहम्मद पुत्र श्री बली मोहम्मद तथा इमामुद्दीन उर्फ छोटू पुत्र श्री रोशन शाह से पूछताछ करने पर उक्त तिथि को रेलवे का सामान चोरी को किया जाना स्वीकार किया जिसपर उन्हे गिरफ्तार कर चोरी की वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाईकिल आरजे 01 केएस5711 बजाज प्लेटिना को भी जब्त किया गया। जिनसे आगे की पूछताछ में चोरी किये गये सामान को खरीदने वाले कबाडी पालसिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह की दुकान की जानकारी दी जहा रेल सुरक्षा बल की टीम द्वारा चैक किये जाने पर चोरी की गई सभी 26 नग अर्थिंग बाॅण्ड की बरामदगी कर उक्त कबाडी को भी गिरफ्तार किया गया। पकडे गये उक्त तीनो आरोपी बांदनवाडा के निवासी है।
रेलवे सुरक्षा बल, अजमेर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के कारण 48 घंटे के अन्दर चोरी में शामिल वाहन एवं चोरित सम्पत्ति की पूर्ण बरामदगी के साथ 02 आरोपियों व 01 कबाडी को गिरफ्तार किया जाना अजमेर मण्डल में रेलवे सम्पत्ति के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की सतर्कता व कुशलता को दर्शाता है। रेलवे सुरक्षा बल, अजमेर मण्डल यात्री सुरक्षा के साथ साथ रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये सदैव सतर्क व सजग है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर