अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही, 3 ट्रक जप्त कर आधे दर्जन माफियाओं को किया गिरफ्तार

केकड़ी 15 दिसंबर(पवन राठी) आज अल सुबह ही खनिज राजस्व विभाग व केकड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करके तीन अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे ट्रक जप्त किये और आधा दर्जन बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया।इस कार्यवाही ने बजरी माफियाओं में जबर दस्त हड़कंप मच गया है।
तीनो विभागों ने आज सुबह छापामार कार्यवाही करके दो ट्रक बघेरा टोल नाके से और एक ट्रक को बघेरा माताजी के मंदिर से जप्त किया है।
तीनो ट्रक को जप्त करके खनिज और राजस्व विभाग सहित केकड़ी पुलिस अवैध खनन सहित अवैध रूप से बजरी परिवहन की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।
दूसरी और भारी दहशत मे भी बजरी माफिया प्रकरण को येन केन प्रकारेण
निपटाने की जी तोड़ कोशिश में लगे हुए है।

error: Content is protected !!