केकड़ी 15 दिसंबर(पवन राठी)बीती रात निकटवर्ती गांव देवगांव में दो पक्षो में हुए खूनी संघर्ष में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए।दोनों में से एक कि हालात नाजुक थी जिसे चिकित्सको द्वारा अजमेर रेफर कर दिया गया।अजमेर रेफर किये गए राम स्वरूप पुत्र बजरंग माली को तत्तकाल अजमेर ले जाया गया।
इस खूनी संघर्ष में कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया जाने की खबरे है।
संघर्ष का कारण दोनों पक्षो में भाजपा के विजय जुलूस में कहा सुनी होना सामने आया है।गौर तलब है कि 14 दिसंबर को भाजपा के नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधान का अभिनंदन कार्यक्रम देवगांव में आयोजित किया गया था।इसके बाद गांव में जुलूस निकाला गया था उसी जुलूस में दोनों पक्षो में कहासुनी हो गई थी जो बाद में संघर्ष में बदल गया।
केकड़ी पुलिस ने जिला चिकित्सालय पंहुच कर अपनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।