मतदाता जागरूकता मंच से किया जाएगा मतदाताओं को जागरूक

अजमेर, 24 दिसम्बर। मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत मतदाता जागरूकता मंच के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता शिक्षा की गतिशीलता में जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चुनाव पाठशालाओं एवं समस्त राजकीय एवं निजी संस्थाओं में मतदाता जागरूकता मंच (वीएएफ) का गठन कर सक्रिय किया जाएगा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर चुनाव पाठशालाओं का गठन किया जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यालय से ड्रॉप आउट एवं वंचित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सक्रिय मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। इसके लिए समस्त राजकीय एवं निजी संस्थानों में मतदाता जागरूकता मंच का गठन कर सक्रिय किया जाएगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के दौरान मतदाता सूचियों में नाम जुडवाने से वंचित मतदाताओं को एनवीएसई पॉर्टल अथवा वोटर हैल्प लाईन एप के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता मंच के गठन की सूचना निर्धारित प्रपत्र में विभागाध्यक्ष द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भिजवाई जाएगी। मंच में संयोजक कार्यालय अध्यक्ष, नोडल अधिकारी कार्यालय प्रभारी अधिकारी तथा सदस्य कार्यलय में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी होंगे।

error: Content is protected !!