आज का राशिफल व पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
25 दिसम्बर, 2020, शुक्रवार
आज और कल का दिन खास
************************
25 दिसंबर – मोक्षदा एकादशी आज ।
25 दिसंबर – गीता जयंती आज ।
25 दिसंबर – क्रिसमस पर्व आज।

26 दिसंबर – पं. मदनमोहन मालवीय जयंती कल।

आज का राशिफल
****************
25 दिसम्बर, 2020, शुक्रवार
=====================
मेष राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद और व्यर्थ व्यय से बचें।

वृषभ राशि :- जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन उन्नतिदायक है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कम प्रयास में ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

कर्क राशि :- ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी।

सिंह राशि :-आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। जोखिम वाले काम आज ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है।

कन्या राशि :- आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि :- प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। यश, मान और सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि :- समस्याएं आज सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। कारोबार में बेहतरी आएगी। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी।

धनु राशि :- पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें, दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि :- आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। कार्यों की पूर्णता और जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

कुंभ राशि :- आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके काम भी आज पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि :- भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076

आज का पंचांग
============
25 दिसम्बर, 2020
*****************
तिथि एकादशी 25:55
नक्षत्र अश्विनी 07:36
करण वणिज 12:38
विष्ट 25:55
पक्ष शुक्ल
योग शिव 14:34
वार शुक्रवार
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:31
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 11.04 – 12.21
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त
अभिजित 12:00 – 12:42

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!