केकडी 25 दिसंबर(पवन राठी)
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को कटारिया विश्राम शाला में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के विभिन्न राज्यो के किसानों से किए गए जनसंवाद का लाइव प्रसारण भी बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया किसान चौपाल के केकड़ी पंचायत समिति प्रभारी पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है इसी कड़ी में मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को सीधे उनके खातों में सहयोग राशि भेजने का एतीहसिक कार्य किया है तथा अब कृषि सुधार बिलों के माध्यम से किसानों को की आय बढ़ाने का कार्य कर रही है लेकिन देशभर के विपक्षी दल जो स्वयं सत्ता में थे तब उन्होंने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हित के कार्य कर रही है तो यह किसानों को झूंठे भड़काऊ नारों व माध्यमों से गुमराह कर विरोध प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं जो किसान हित में नहीं है क्योंकि इन्हीं पार्टियों ने पूर्व में कृषि मंडियों में किसानों के शोषण की बात की थी व बिचौलियों को हटाने की बात करते थे लेकिन खुद ने कुछ किया नहीं और अब जब मोदी सरकार ने यह निर्णय लिए तो यह किसानों को झूंठे झांसा से बरगलाने में लगे हैं सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न राज्यो के किसानो से संवाद प्रसारण में सभी कार्यकर्ताओं ने आज देखा कि किस प्रकार देश भर के किसान जो कांटेक्ट फार्मिंग कर रहे हैं व अन्य तरीकों से अपनी फसल को अनुबंध पर दे रहे हैं तथा आधुनिक पद्धति से खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं अतः सभी कार्यकर्ता किसान भाइयों को हकीकत से रूबरू कराये । प्रधानमंत्री किसान हित में कार्य कर रहे हैं यह उनको बताए। भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही गांव गरीब मजदूर किसानों के हित में कार्य करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है जो पंडित दीनदयाल जी के सपनों के अनुरूप अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करती है पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह ने कहा कि किसान कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर चिंतनशील है व कृषि क्षेत्र में अनेको सुधार के कार्य मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे है अतः कोई विपक्षी झूठे बहकावे में नहीं आवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही किसानों के सच्चे शुभचिंतक है,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने किसान हित में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों को ऐतिहासिक कार्य बताते हुए कार्यकर्ताओ को इनकी सच्चाई आमजन तक पहुंचाने का आव्हान किया,किसान चौपाल के संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने कृषि सुधार कानून के बारे में बताते हुए कहा कि में स्वंय किसान परिवार अबे है किसानों की पूर्ण में कोई मदद नहीं मिलती थी आपके लिए लाइनों में लगना पड़ता था कोई सुविधा सरकार नहीं देती थी लेकिन अब भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के रूप में जो सहायता प्रारंभ किए उस से गरीब रथ छोटे किसानों को काफी मदद मिल रही है साकी अब किसान को अपनी उपज कहीं पर भी बेचने की जो छूट दी है उस से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी वह किसान बेरोकटोक अपना माल कहीं पर भी भेज सकेगा जिससे उसकी आमदनी बढ़ेगी और यह कानून किसानों के हित में हैं सभी किसान भाई उन कानूनों के बारे में सत्य जाने और इनका समर्थन करें जिससे उनकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल हो सके। कार्यक्रम को केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी ने भी संबोधित करते हुए कृषि कानून के बारे में भाजपा सरकार के निर्णयों को किसान हित में बताते हुए किसानों को इससे अवगत कराने का आव्हान किया,कार्यक्रम में केकडी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,
पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ,
उप प्रधान राजू लाल धाकड़,किसान चौपाल प्रभारी सत्यनारायण चौधरी,
भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल,किसान चौपाल प्रभारी सत्यनारायण चौधरी,
पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी किसान नेता रामदेव माली,बलराज मेहरचंदानी,वीरभद्र सिंह बघेरा,महामंत्री रामबाबू सागरिया,कमल सांखला,अर्जुन सिंह शक्तावत,आनन्द कीर,महेश शर्मा, कन्हैया लाल विजय,लोकेश साहू,रोहन राठी, रामस्वरूप गुर्जर,हनुमान धाकड़,
युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,श्रीराम आचार्य,सांवर लाल चौधरी,योगराज सिंह,नरेंद्र पारीक,
रितेश जेन,श्याम सुंदर शास्त्री,कमल सांखला,ओमप्रकाश चौधरी,बन्नालाल चौधरी,राजेन्द्र बलाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास,अनीता राठी,सीमा जेतवाल, राजराजेश्वर व्यास,प्रीतम जेन, रुपेंद्र पारीक, सेवा राम मीणा,
रोहित जांगिड़, सुरेन्द्र चौधरी,
गजेंद्र पराशर,अमन सोनी, रुपेंद्र पारीक,रशीद शेख,सुरेश ,भेरू लाल साहू,महेश नायक
शिवराज सिंह प्रानहेड़ा,नरेंद्र सिंह,अशोक वैष्णव,धनराज नायक सहित सेंकडो व्यक्ति उपस्थित थे।