अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा का 114 वां स्थापना दिवस मनाया गया

केकडी 27 दिसंबर(पवन राठी) / अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा के 114 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय जागिंड भवन जयपुर रोड केकडी पर जिलाध्यक्ष बंशीलाल कीजा की अध्यक्षता मे भगवान श्रीविश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दिप प्रज्वलित कर मनाया गया।इसमें मुख्यवक्ता भवंरलाल सांवलोदिया प्रदेश प्रवक्ता ने संस्था की उत्तरोतर प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला,रामावतार सीलक प्रदेश सदस्य ने संस्था के उद्देश्य बताते हुये अधिक से अधिक समाज बन्धुओं को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाना चाहिए स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में जिलासभा के चुनाव अधिकारी जगदीश राजोरा,जिला प्रचार मंत्री नवलकिशोर जायलवाल,जिला सह मंत्री महावीर मालोदिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुये समाज मे शिक्षा का प्रसार अधिक से अधिक किया जावे इस पर प्रकाश डाला गया,ओमप्रकाश कींजा, शाखा सभा अध्यक्ष केकडी रामेश्वर प्रसाद सीलक,शाखा सभा अध्यक्ष सरवाड ओमप्रकाश मेईवाल युवा शाखा केकडी के किशोर कींजा ,चन्द्र प्रकाश भावडेल सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!