सांपला डाकघर में सुविधाएं नही होने से आमजन को असुविधा व जोखिम

केकडी 29 दिसंबर(पवन राठी)
केकडी विधानसभा क्षेत्र का सांपला बड़ी ग्राम पंचायत है और यहां पर पिछले 70 वर्षों से शाखा डाकघर चल रहा था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह शाखा डाकपाल की मनमर्जी से बिना निर्धारित समय के मात्र बैग बनाने के लिए खोला जा रहा है जिससे ग्रामवासियों को इस कारण सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी,सावधि जमा तथा रजिस्ट्री कराने हेतु 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है इस कारण सापला शाखा डाकघर की राशि नगण्य है क्योंकि यह केकडी डाकघर के खाते में जमा हो रही है जबकि सापला के 10 किलोमीटर दायरे में ग्राम सुंपा,केरोट, जैतपुरा के शाखा डाकघर है यह 20 से 28 किलोमीटर के लेनदेन करते हैं उक्त ग्राम पंचायतों के 11 गांव हैं जिसमें लगभग बीस हजार ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।बरसों से सदर बाजार में बिना ताला टूटा हुआ लेटर बॉक्स लगा हुआ था इसको इसी माह हटाया गया है इस कारण इसमे डाक डलती नहीं है इस कारण सापला शाखा डाकघर में बैग में डाक पत्रिकाएं,आधार कार्ड,बैंक चेक बुक आदि बस आती है यहां से डाक जाती नही है इसका निरीक्षण अधिकारियों ने कभी नहीं किया इस कारण पोस्ट मास्टर की इच्छानुसार कभी 10-15 मिनट के लिए व कभी कभी बिल्कुल नहीं खुलता है ।भाजपा इकाई अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के क्षेत्र प्रमुख बजरंग प्रसाद मजेजी ने अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी सहित, केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को स्थिति से अवगत कराते हुए शाखा डाकघर को क्रमोन्नत करने की मांग की है,पत्र की प्रति पोस्ट मास्टर जनरल जयपुर, अजमेर तथा सुपरिण्डेन्ट डाक विभाग दक्षिण ब्यावर को भेजकर इसकी दशा तुरन्त सुधारने की मांग की है जिससे ग्रामवासी ,महिलाओ व विद्यार्थियों को सभी प्रकार के खाते संचालित करने का लाभ मिलेगा तथा जोखिम से मुक्ति मिलेगी क्योकि वर्तमान में एफ डी,आरडी के पैसे केकडी जाकर जमा करने पड़ते है जिससे लूट खसोट,जान-मसल का खतरा हमेशा बना रहता है।

error: Content is protected !!