एकीकृत महासंघ अध्यक्ष का किया स्वागत

अखिल राजस्थान कर्मचारी महासंघ एकीकृत के अध्यक्ष केसरी सिंह चंपावत का केकड़ी आगमन पर प्रबोधक संघ द्वारा किया भव्य स्वागत ।
केकडी 30 दिसंबर(पवन राठी)अर्खिल राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के अध्यक्ष हरलाल जी डूकिया साहब प्रदेश महामंत्री अनुप सिंह का इंदा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल धाकड़ प्रदेश संगठन मंत्री गुमान सिंह गहलोत व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का केकड़ी आगमन पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकड़ी अध्यक्ष ऋषि राज सोनी धर्मी चंद आचार्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमान केसर सिंह चंपावत द्वारा कोरोना महामारी से जागरूकता हेतु केकड़ी बस स्टेशन पर बिना मास्क लगाए हुए लोगों को मास्क वितरित कर कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया । फिर राज महल होटल में ढोल धमाके के साथ में केकड़ी ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिराज सोनी व धर्मी चंद आचार्य व राज्य प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी का माल्यार्पण व साफा बंधन करवा कर अभिनंदन किया और केसर सिंह जी से आग्रह किया कि प्रबोधको की वंचित मांगे पुरानी पेंशन लागू कराना व जो प्रबोधक स्थानांतरण चाहते हैं उनका स्थानांतरण हो व वेतन विसंगति को दूर किया जाए इस पर केसर सिंह जी ने ब्लाक कार्यकारिणी को आश्वस्त किया की इन समस्याओं के बारे में शिक्षा मंत्री से वार्ता कर जल्दी निदान के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर अध्यापक इजहार अहमद प्रबोधक शिव जी का शिवजी राम कुमावत रामेश्वर कीर सत्यनारायण पुरबिया सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।

error: Content is protected !!