लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम मानव अधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन अजमेर रुके हुवे यात्रियों को इस कड़कड़ाती ठंड में गर्मागर्म मसाले से युक्त चाय व बिस्किट्स की सेवा दी गई साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों, मासूम बच्चों ,एवम खानाबदोशों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर्स, गणवेश व टोपे समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल मधु पाटनी एवम मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता के सहयोग से किये गये।
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि इन दिनों अजमेर में ठंड का जोर है विशेषकर रात्रिकालीन समय मे सर्द हवाएं चल रही हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुवे चाय आदि की सेवा के साथ गर्म वस्त्रों का वितरण लगातार जारी है इसी कड़ी में कोटड़ा क्षेत्र की बैरवा बस्ती, पसंद नगर व हनुमान मंदिर रीजनल कालेज क्षेत्र में वस्त्रों की सेवा दी गई।
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि आज की सेवा से एक सौ पचास व्यक्ति लाभान्वित हुए इस अवसर पर पुनीत सांखला,हेमा रामचंदानी, ज्योति गहलोत,एडवोकेट प्रवीण मीणा,अपूर्व गुप्ता, अमित कुमार शर्मा व वसीम सलमानी आदि ने सेवा दी।
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव