रूपनगढ़ के मेगा फूड पार्क में इन्वेस्टर्स मीट
अजमेर, 30 जनवरी। फूड प्रोसेसिंग उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। इस क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमी एवं इच्छुक आवेदक नाबार्ड के जरिए फूड प्रोसेसिंग में जुड़ी यूनिट्स की स्थापना कर सकते हैं।
फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड की ओर से इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन शनिवार को रूपनगढ़ स्थित मेगा फूड पार्क में किया गया। नाबार्ड की जिला विकास प्रबन्धक शिल्पी जैन ने बताया कि सरकार की ओर से देशभर में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए योजना का संचालन किया जा रहा है। फूड प्रोसेसिंग में जुड़े उद्यमी और इस क्षेत्र में काम करने के इच्छुक व्यक्ति नाबार्ड की सहायता से उद्यम स्थापित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में मेगा फूड पार्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उद्यमियों को बड़ी यूनिट्स की स्थापना के लिए मेगा फूड पार्क जैसी संस्थाओं कोा बढ़ावा देना चाहिए। यहां सभी सुविधाएं आसपास मिल जाती हैं।
इन्वेस्टर्स मीट में फूड पार्क, मेगा फूड पार्क और एग्रो प्रोसेसिंग कलस्टर्स से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को नाबार्ड के महाप्रबन्धक श्री वेंकटेश ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र, रीको एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।