21 सीटों के साथ बनेगा कांग्रेस का बोर्ड-भा ज पा सिमटी 17 पर -2 निर्दलीयो की भी लगी लाटरी

सभी40 वार्डो के घोषित चुनाव परिणामो में कांग्रेस को 21 भा ज पा को 17 और दो स्थानों पर निर्दलीयों को विजयी घोषित किया गया है।
केकड़ी पालिका का यह चुनाव विकास और विचारधारा के मुद्दे पर लड़ा गया था जिसमे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के विकास के विजन ने विचारधारा के मुद्दे को मात देकर पालिका की सल्तनत पर कब्जा किया है।
जैसा कि पहले ही मैं लिख चुका था केकड़ी में विकास जीत की और अग्रसर होता जा रहा है वह सत्यता की कसौटी पर खरा उतरा है।एक बार फिर से रघु शर्मा के विकास के विजन को केकड़ी की समझदार और बुद्धिजीवी अवाम ने न सिर्फ आत्मसात किया बल्कि उसे जनादेश के रूप में अमली जामा भी पहनाकर ही दम लिया।
इन चुनावों में कांग्रेस की और से चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और भा ज पा की और से पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।रघु शर्मा की प्रतिष्ठा को केकड़ी की जनता ने सिर आंखों पर बिठाया है ये चुनाव परिणामो ने साबित कर दिखाया है।
वार्ड चौबीस की हॉट सीट
———–
केकड़ी की सबसे हॉट सीट वार्ड संख्या 24 पर रोचक मुकाबले में भाजपा छोड़ कांग्रेस की उम्मीदवार मंजू( बज) जैन ने अपनी प्रतिद्वंदी इंदु मित्तल को हराया।इंदु मित्तल पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल की पत्नी है।मतदान के दिन भी बूथ
पर काफी तनाव रहा था जिसे प्रशासन द्वारा समय पर नियंत्रित किया जा कर मतदान सम्पन्न करवाया गया था।
विजयी उम्मीदवार वार्ड वार इस प्रकार से है:-
1 रमाकांत दाधीच कांग्रेश
2 कुंदन देवतलाल कांग्रेश
3 सम्पत झारोटिया कांग्रेश
4 सन्तोष गोपालन कांग्रेश
5 इंदु कवर कांग्रेश
6 मुन्नी देवी बीजेपी
7 विनोद आचार्य कांग्रेस
8 राजेश जाट निर्दलीय
9 मिश्रीलाल डसानिया बीजेपी
10 लोकेश तेली बीजेपी
11 सुखलाल जाट बीजेपी
12 अमरी देवी कांग्रेश
13 कमलेश साहू कांग्रेश
14 राजेन्द्र चौधरी बीजेपी
15 सुरेश बोयत बीजेपी
16 लाली देवी बीजेपी
17 पूजा व्यास बीजेपी
18 जुबिन खान कांग्रेस
19 नवल दाधीच कांग्रेस
20 नदीम कांग्रेस
21 राधाकिशन कांग्रेस
22 उषा दाधीच कांग्रेस
23 रामधन माली कांग्रेस
24 मंजू बज कांग्रेस
25 सुरेश साहू बीजेपी
26 हिमांशु चौधरी कांग्रेस
27 डिम्पल बेनीवाल बीजेपी
28 जितेंद्र बोयत कांग्रेस
29 सुरेश जाट बीजेपी
30 कोमल राठी बीजेपी
31 आसिफ हुसैन कांग्रेस
32 अफसाना गौरी कांग्रेस
33 कैलाश जाट बीजेपी
34 रामराज शर्मा निर्दलीय
35 प्रीति जैन बीजेपी
36 उषा जैन बीजेपी
37 नन्दकिशोर जेतवाल बीजेपी
38 मनोज कुमावत बीजेपी
39 राजकुमार खटीक कांग्रेस
40 नरेंद्र परेवा कांग्रेस