केकड़ी 31 जनवरी(पवन राठी) पालिका चुनावो में कांग्रेस ने 40 में से 21 सीटे जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है।इंनमे से ही एक पालिका का अध्यक्ष चुना जाएगा।
पालिका अध्यक्ष का चुनाव 7 फरवरी को होना है।
कांग्रेस के आधा दर्जन उम्मीदवार इस कतार में खड़े है।
नगर पालिका केकड़ी में स्प्ष्ट बहुमत पाने के बाद अब कांग्रेस ने पालिकाध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित पालिकाध्यक्ष पद के लिए कमलेश साहू, राधाकिशन सोनी, हिमांशु चौधरी, अमरी देवी चौधरी, विनोद आचार्य, जुबिन खान, रामधन माली की दावेदारी बताई जा रही है। इनमें से एक के सिर पर पालिका का ताज होगा जिसका फैसला डॉ रघु शर्मा नव निर्वाचित पार्षदों से राय शुमारी कर तय करेंगे वैसे सबसे मजबूत दावेदारी कमलेश साहू की बताई जा रही है।