अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 31 जनवरी। जिले के नगरीय निकायों के होने वाले आम चुनाव के लिए नगर निकायों के अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव 2020-21 के तहत अध्यक्षीय पद के लिए नगर निगम अजमेर में महापौर व उपमहापौर निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री दिलीप सिंह उपखण्ड अधिकारी पुष्कर होंगे। इसी तरह नगर परिषद किशनगढ़ में सभापति व उपसभापति निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह उपखण्ड अधिकारी किशनगढ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री मोहन सिंह राजावत तहसीलदार किशगनढ, नगर पालिका केकड़ी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह पुरोहित उपखण्ड अधिकारी केकड़ी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री राहुल पारीक तहसीलदार केकड़ी, नगर पालिका बिजयनगर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री मोहनलाल खटनावलिया उपखण्ड अधिकारी मसूदा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रामेश्वर राम तहसीलदार बिजयनगर, नगर पालिका सरवाड़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रामकल्याण मीणा नायब तहसीलदार सरवाड़ नियुक्त किए गए है।

error: Content is protected !!