औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर मसूदा एवं पीसांगन में

अजमेर, एक फरवरी। जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन पंचायत समिति मसूदा में 3 तथा पीसांगन में 9 फरवरी को किया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक श्री सीताराम ने बताया कि औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर पंचायत समिति मसूदा में 3 फरवरी तथा पंचायत समिति पीसांगन में 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इसमें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रीको एवं बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहते हुए अपने विभाग से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध कराएंगे। शिविर में सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित सुविधाओं एवं सहायता, उद्यम पंजीयन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनाएं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं रीको से संबंधित सभी कार्य तथा संबंधित विभागों के ऋण आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ-साथ सहायता एवं सुविधाएं की जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही दस्तकार इकाइयों एवं दस्तकारों के परिचय पत्र एवं आर्टीजन कार्ड के आवेदन पत्र भी तैयार करवाये जाएंगे। इसके लिए इच्छुक दस्तकार अपनी फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड पत्र एवं बैंक पास बुक की तीन-तीन छाया प्रति साथ लानी होगी।

error: Content is protected !!