प्रवीण जैन शहर जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष

आज दिनांक 1 फरवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश के सभी जिलों के कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की जिसमें भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के प्रवीण जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया
जैन वर्तमान मे अजमेर शहर व्यापार महासंघ के महामंत्री है व पूर्व में दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री रहे साथ ही भाजपा मे पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रवक्ता जिला कोषाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं कोषाध्यक्ष के रूप में अब भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के खातों की आय-व्यय का विवरण रखेंगे
प्रवीन जैन के कोषाध्यक्ष बनने पर सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी अनिता भदेल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा, जिला महामंत्री रमेश सोनी, संपत सांखला, वेद दाधीच ,धर्मेश जैन ,शिव शंकर हेड़ा,अरविन्द यादव,अनीश मोयल,रचित कच्छावा सहित सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ,अजमेर

error: Content is protected !!