ब्यावर। लोकसभा क्षेत्र की सांसद दिया कुमारी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु के लिए समाजसेविका सुप्रिया जैन की ओर से शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर रमेश नागोरी व विमलेश ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्र से 100 से अधिक लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया, इसमें जांच में स्वस्थ 70 रक्तदाता अपना ब्लड डोनेट कर पाए। राजकीय अमृतकौर की टीम की मदद से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। सभी रक्तदाताओं को सांसद के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र दिए गए। इस उपलक्ष्य डॉ सीएल परिहार, नितिन नागौरी, कुशल जैन, नरेश मित्तल, रामवतार लाटा, मंजुला जांगड़ा, दिनेश भाटी,लोकेश परिहार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।