राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा आज रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल में की गई वृद्धि की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आज रसोई गैस में ₹25 बढ़ाकर बेतहाशा वृद्धि की है जिसे आम जनता को अपनी कथनी और करनी से अवगत करवा दिया है। दोनों नेताओं ने बताया कि पेट्रोल-डीजल में तो लगातार वृद्धि हो ही रही है साथ ही आज रसोई गैस में जो वृद्धि हुई है उससे आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। आम जनता कोरोना काल में वैसे ही काम धंधे से परेशान है बावजूद इसके इस तरह की महंगाई वृद्धि से आम जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। उक्त वृद्धि से दैनिक उपभोग में काम आने वाली वस्तुओं के भाव पहले से ही आसमान छू रहे हैं और आज की वृद्धि से महंगाई की मार औऱ झेलनी पड़ेगी।
दोनों नेताओं ने उक्त वृद्धि को वापस लेने की मांग की औऱ केंद्र सरकार से मांग की कि जब अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम न्यूनतम हैं फिर हमारे भारत देश में पेट्रोलियम वस्तुएं महंगी होने का क्या औचित्य है। मांग करने वालों में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, सोनिया गांधी बिग्रेड के शहर अध्यक्ष राज कुमार गर्ग, शरद कपूर, प्रेम सिंह गौड़, प्रहलाद माथुर, मोहम्मद हनीफ अंसारी, सुदेश पाटनी आदि हैं।