राशन की दुकानों की जांच कराने की मांग

अजमेर 9 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिला रसद अधिकारी से अजमेर नगर निगम में आने वाली समस्त राशन की दुकानों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि कई वार्डों में आज भी जरूरतमंद लोगों को गेहूं नहीं मिल रहा है जो वास्तव में इसके हकदार हैं परंतु कोई ना कोई कमी बता करके उनको गेहूं नहीं दिया जा रहा है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि जिन के मोबाइल में ओटीपी नंबर नहीं आ रहा है, उसकी भी जांच कराई जाए एवं उनके मोबाइल को अपडेट किया जाए। शैलेश गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा जब वार्ड नंबर 2 के अंदर जगह-जगह चुनाव प्रचार में जाना हुआ तो कई लोगों ने अपनी पीड़ा बताई और कहा कि हमें आज भी गेहूं नहीं मिल रहा है। साथ ही शैलेश गुप्ता ने कहा कि। सभी राशन विक्रेताओं के पास उपभोक्ताओं के टेलीफोन नंबर है उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित करें जिससे वह अपना गेहूं ले जाए लोगों को पता ही नहीं चलता कि कब सरकारी राशन की दुकान पर गेहूं आया ओर कब खत्म हो गया। साथ ही राशन की दुकानों का एक समय निश्चित किया जाए एवं जितना भी स्टॉक है वह अपने सूचना पट पर रोजाना लिखें। शैलेश गुप्ता ने कहा कि? सभी के मोबाइल में जो ओटीपी आता है, उसको अपडेट कराया जाए। कई जरूरतमंद लोगों ने अपने मोबाइल नंबर बदल दिए हैं एवं कई के नए नंबर आ गए हैं जिस कारण उन्हें भी क्यों नहीं मिलता है। समय-समय पर जिला रसद अधिकारियों के द्वारा एक कमेटी बनाकर इन दुकानों का निरीक्षण करावे जिससे जरूरतमंद लोगों को उनके हक का राशन समय पर मिल सके। राशन का गेहूं वही लोग लेते हैं जो वास्तव में बहुत ही जरूरतमंद होते हैं। ऐसे में अगर उनको समय पर गेहूं नहीं मिलता है तो उनकी स्थिति बड़ी ही दयनीय हो जाती है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि जिस घर में 5 मेंबर हैं और अगर एक मेंबर का भी आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो किसी को भी गेहूं नहीं मिलता है। इस व्यवस्था को भी सुधारा जाए जिसका लिंक नहीं है। उसको छोड़ कर चार जने को तो गेहूं मिलना चाहिए। इस संबंध में कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!