सड़क सुरक्षा और सामाजिक उन्नयन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

केकडी 11 फरवरी(पवन राठी)
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी एवं जिला परिवहन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक उन्नयन विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला(11-13 फरवरी 2021)गुरुवार को महाविद्यालय परिसर मे आरंभ हुई। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी केकडी़ रविंद्र जोशी
ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही है इसलिए पूरे प्रदेश में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की कि वे जागरूकता के माध्यम से सेवा कार्य के रूप में स्वीकार कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक बने। विशिष्ट अतिथि राम राज (इंस्पेक्टर परिवहन विभाग केकड़ी )ने सड़़क सुरक्षा पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया ।व्यक्ति की सुरक्षा के रूप में हेलमेट आवश्यक विषय पर दो लघु फिल्में भी दिखाई और सुरक्षा चिन्हों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यवाहक प्राचार्य राहुल सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्रों से कहा कि वे आनंदम विषय के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं को कम करने में सहभागी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनीता रायसिंघानी ने और धन्यवाद ज्ञापन श्री पीयूष कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजेश नरूका ,कैलाश चंद्र राँटा, बृजेश शर्मा ,राज कुमावत, विजय सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। डॉ अनीता रायसिंघानी ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!