मोलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर किया याद

अजमेर 22 फरवरी – अजमेर शहर जिला कांग्रेस की निर्वतमान अध्यक्ष व राजस्थान प्रदेष महिला कांगे्रेस की महासचिव सबा खान के नेतृत्व में भारत रत्न, देष के प्रथम षिक्षा मंत्री, महान स्वतन्त्रता सैनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष मोलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर आजाद पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढाकर श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई।
यह जानकारी देते हुए सबा खान ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वह कवि, लेखक, पत्रकार व भारतीय स्वतन्त्रता सैनानी थे। भारत की आजादी के बाद वह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वह महात्मा गाॅंधी के सिद्धातों का समर्थन करते थे। स्वतन्त्रता के बाद वह भारत के पहले षिक्षा मंत्री बने और विष्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना उनके सबसे अविस्मरणीय कार्यो में से एक था। मौलाना साहब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। उन्होने हिन्दु-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया तथा वह अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्वांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओं में से एक थे। इसी के चलते शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प चढाकर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान सबा खान, शहनाज आलम, इन्दिरा सुनिया, शहनाज खान, मनीषा मीणा, रंजनी काहर, शबाना, संगीता बंजारा, दीपा पारवानी, ज्योति कर्मनानी, किरण गुनरोत आदि पदाधिकारी मौजूद रहेे।

error: Content is protected !!