लायंस क्लब का संभागीय अधिवेशन 21 को

केकड़ी (पवन राठी) अंतराष्ट्रीय लायंस क्लब vII का संभागीय अधिवेशन अजमेर रोड स्थित कटारिया ग्रीन्स में 21 मार्च को आयोजित होगा।संभागीय अधिवेशन के संयोजक मनोज कुमावत ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष लायन एस एन न्याति की अध्यक्षता में यह अधिवेशन आयोजित होगा।
आयोजक क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया कि अधिवेशन में केकड़ी क्लब सहित बिजय नगर-लायंस क्लब बिजयनगर क्लासिक-लायंस क्लब ब्यावर-लायंस क्लब ब्यावर सिटी-लायंस क्लब यूनिक-लायंस क्लब संस्कार-लायंस क्लब ब्यावर क्लासिक-के लगभग 200 सदस्य भाग लेंगे।
आयोजक क्लब सचिव मुरारी गर्ग के अनुसार अवार्ड सेरेमोनी में सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सेवा कार्य करने वाले पदाधिकारी व सदस्यों को सम्माननित किया जाएगा।सर्वश्रेष्ठ फोटो प्रदर्शन अवार्ड-बैनर प्रस्तुतिकरण अवार्ड- अधिकतम उपस्तिथि अवार्ड -सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा अवार्ड से भी नवाजा जाएगा।

error: Content is protected !!