केकडी, 18 मार्च(पवन राठी)/ राजकीय महाविद्यालय केकड़ी की छात्रा मंशा कहार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर की इंटर यूनिवर्सिटी (वेस्ट जोन) खो-खो प्रतियोगिता हेतु सदस्य के रूप में चयनित किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया जिसे आज महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता के द्वारा छात्रा को प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खेल सचिव विनय कुमार शर्मा, राहुल सक्सेना ,डॉ अनीता रायसिंघानी, डॉ नीता चौहान, चतराराम गोदारा उपस्थित थे।