सालासर के पदयात्रियों का किया भव्य स्वागत

केकडी 21 मार्च पवन राठी / सालासर सेवा समिति कोटा के तत्वाधान में कोटा से सालासर धाम जा रही तेरहवीं पदयात्रा के रविवार को केकडी पहुँचने पर बालाजी मंदिर अजमेर रोड़ केकड़ी पर सभी पदयात्रियों का स्वागत कर सभी को जलपान करवाया गया। इस मौके पर केकड़ी के कैलाश गर्ग, पुनीत गर्ग, नीरज गदिया, कमल भगतानी, कुशल झवर, जयंत राज, आशीष जैथलिया, रोहित विजय, राजकुमार सोनी, काव्य गर्ग, धैर्य भगतानी, नरेंद्र लोढा, अनिल राठी, चन्दू पंडित, रामनिवास नामा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
यात्रा के संयोजक सुरेश अग्रवाल व बद्री माहेश्वरी ने बताया कि देश मे शांति,खुशहाली व तरक्की के लिए वे प्रतिवर्ष कोटा से चलकर सालासर बालाजी के दरबार मे हाजरी लगाकर यह कामना करते है साथ ही उन्होंने बताया कि यह उनकी तेहरवीं पदयात्रा 18 मार्च 2021 को राम धाम कोटा से शुरू हुई इसमे 31 पदयात्री है और यह पदयात्रा 10 दिन में पूर्ण होगी, गुरुवार को कोटा से प्रारम्भ हुई यात्रा रामगंज बालाजी, दूसरा दिन विश्राम स्थल पेच की बावड़ी, तीसरा दिन विश्राम स्थल बोगला फॉर्म हाउस पर करते हुए चौथे दिन हम सुबह केकडी पहुंचे है व आज रविवार को विश्राम स्थल फतेहगढ़ पहुंचकर करेंगे इसके बाद दादिया, सुरसुरा, मंगलाना, धनकोली, लक्ष्मणगढ़ हाईवे होते हुए दसवे दिन पदयात्रि दल सालासर बालाजी के धाम पहुंचकर बल जी के दरबार मे दर्शन करेंगे सवामणी प्रसाद का भोग सालासर बालाजी को लगाएगे, इस यात्रा का उद्देश्य कोरोना वायरस की समाप्ति और भारत की अर्थव्यवस्था को ऊपर ले जाना है।

error: Content is protected !!