यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चल रही स्पेशल यात्री रेलसेवाओं के अतिरिक्त रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ये रेलसेवाऐं पूर्णतया आरक्षित संचालित होगी।
1. गाडी संख्या 09403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 07.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.00 बजे सुल्तानपुर पहॅुचेगी। अजमेर मंडल के आबू रोड स्टेशन पर आगमन/ प्रस्थान समय 11:40/11:50 बजे, फालना स्टेशन पर 12:58 /13:00 बजे, मारवाड़ स्टेशन पर 13:55/13:57 बजे तथा अजमेर स्टेशन पर 16:20/16:30 बजे होगा।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09404,सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से 18.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.00 बजे अहमदाबाद पहुचेगी। अजमेर मंडल के अजमेर स्टेशन पर आगमन/ प्रस्थान समय 13:35/13:45 बजे, मारवाड़ जंक्शन पर 15:33/15:35 बजे, फालना स्टेशन पर 16:26/16:28 बजे तथा आबू रोड स्टेशन पर 17:55/18:05 बजे रहेगा। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़ तथा मुसाफिरखाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी|
2. गाडी संख्या 09409, अहमदाबाद-गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक गुरूवार व शनिवार को अहमदाबाद से 09.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.55 बजे गोरखपुर पहॅुचेगी। अजमेर मंडल के आबू रोड स्टेशन पर आगमन /प्रस्थान समय 13:30/ 13:40 बजे, फालना स्टेशन पर 14:51/ 14:53 बजे तथा अजमेर स्टेशन पर 18:10/ 18:25 बजे रहेगा|
इसी प्रकार गाडी संख्या 09410, गोरखपुर-अहमदाबाद द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक सोमवार व शनिवार को गोरखपुर से 05.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर 00.45 बजे आगमन व 00.55 बजे प्रस्थान कर 11.00 बजे गोरखपुर पहुॅचेगी। अजमेर मंडल पर इस गाड़ी का आगमन/ प्रस्थान समय अजमेर स्टेशन पर 3:00/ 3:10 बजे, फालना स्टेशन पर 5:45/5:47 बजे तथा आबू रोड स्टेशन पर 07:10/07:20 बजे रहेगा।
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा मथुरा जंक्शन, हाथरस, सिकंदरा राव, कासगंज गंजडुंडवारा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा जंक्शन, बस्ती तथा खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी
3. गाडी संख्या 09579, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक गुरूवार को राजकोट से 14.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहॅुचेगी। अजमेर मंडल पर आबू रोड स्टेशन पर आगमन/ प्रस्थान समय 21:20/ 21:30 बजे, पिंडवाड़ा स्टेशन पर 22:00/22:04 बजे, फालना स्टेशन पर 22:43 /22:45 बजे, मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर 23:43/ 23:45 बजे, ब्यावर स्टेशन पर 00:47 /00:49 बजे तथा अजमेर स्टेशन पर 02:00/02: 10 बजे रहेगा
इसी प्रकार गाडी संख्या 09580, दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 13.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.00 बजे राजकोट पहुचेगी। अजमेर मंडल पर अजमेर स्टेशन पर आगमन/ प्रस्थान समय 21:25 /21:40 बजे, ब्यावर स्टेशन पर 22:22 /22:24 बजे, मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर 23:38 /23:40 बजे, फालना स्टेशन पर 00:25 /00:27 बजे, पिंडवाड़ा स्टेशन पर 01:06/01:08 बजे तथा आबू रोड स्टेशन पर 01: 55/02:05 बजे रहेगा|
यह गाड़ी मार्ग के दोनों दिशाओं में वाकानेर जंक्शन, सुरेंद्रनगर, वीरमगांम, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, जयपुर गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर,, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव तथा दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!