अजमेर 5 अप्रैल ( ) अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला के
तत्वाधान में सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत सेवाकार्य निरन्तर किये जा रहे
हैं तथा 14 अप्रैल से प्रारंभ किये गए गौशाला में प्रतिदिन कम से कम एक
टेम्पू हरा चारा रिजका अर्पण का कार्यक्रम समाजबंधुओं व गौभक्तों के
सहयोग से नियमित रूप से जारी है। समाज बन्धु व गौभक्त जन्मदिवस, शादी की
वर्षगांठ या अन्य खुशी के अवसर पर अथवा अपने प्रियजनों की स्मृति में
गौशाला व कबूतरशाला में बढ़चढ़कर सेवाकार्य करने लगे हैं।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष निवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल
व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को चैत्र मास कृष्णपक्ष
नवमी के अवसर पर अग्रवाल समाज अजमेर के प्रसिद्ध समाजसेवी नगरनिगम के
सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ सुरेश जी गर्ग की धर्मपत्नी समाजसेवी श्रीमती
इन्द्रप्रभा जी गर्ग के जन्मदिवस पर श्री कमलकिशोर जी गर्ग, डॉ सुरेश जी
गर्ग, डॉ निर्मल जी गर्ग, मुकेश गर्ग, गीतिका गर्ग, अयन गर्ग, नितिन
डाणी, अंजलि डाणी, खुशबू व रोहन डाणी ने श्री सीता गौशाला, आशागंज में एक
टेम्पू हरा चारा रिजका अर्पित किया।
श्री सीता गौशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, उपाध्यक्ष गिरधारीलाल
मंगल व सचिव सुरेश मंगल ने बताया कि अग्रवाल समाज व श्री सीता गौशाला
अजमेर के माध्यम से प्रमुख समाजसेवी अग्र वैश्य बन्धुओं व गौभक्तों के
सहयोग से अजमेर की विभिन्न गौशालाओं में गौवंश के लिए हरा चारा, गुड़,
बाटा, कुट्टी तथा कबूतरों के लिए मक्की व ज्वारदाना एवं वानरों एवं
श्वानों के लिए सेवा कार्य निरन्तर चलता रहेगा। अग्रवाल समाज अजमेर व
श्री सीता गौशाला के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं व गौभक्तों से
गौमाताओं की सेवाकार्य में बढ़चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया है।