पालिका का कोविड वैक्सीन जन जागरण अभियान जारी

केकडी,5 अप्रैल(पवन राठी) / पालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा जन आंदोलन अभियान नो मास्क नो एन्ट्री के तहत रैली तथा कोविड-19 के टीकाकरण के तृतीय चरण के अन्तर्गत 45 से 59 वर्ष के व्यक्तियों का टीकाकरण हेतु प्रेरित हेतु जागरूक रैेली नगरपालिका कार्यालय से शुरू रैली होकर, अजमेर सेंट्रल काॅआपरेटिव बैंक, पुलिस थाना, हाई सेकेंडरी स्कूल, तीन बत्ती चैराहे से अजमेरी गेट व घंटाघर तक निकाली गयी व पालिका के ओटोटीपर में मल्टीमीडियां के मध्यम से जागरूकता गीत चलाया गया है। पालिका अधिशासी अधिकारी सीता वर्मा ने बताया कि
आज लगभग 25 मास्क, 60 स्टिकर दुकानों एवं घरो पर चिपकाये एवं वितरित किये गये तथा गठित टीम द्वारा लगभग 180 आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ पालिका द्वारा गठित टीम द्वारा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को समझाइस करते हुए एवं सोसिएल डिस्टेंस की पालना नहीं करने वाले 3 व्यक्तियों के चालान काटकर कुल 300 राशि वसूली की गयी।
गर्मी के मौसम में पक्षियों के पीने के पानी के लिए 5 परिण्डे व दाना चुगे लिए 5 परिण्डे लगाये गये।
इस मौके पर पालिका स्टाफ में लेखराम बैरवा कनिष्ठ अभिंयता, सफाई शाखा प्रभारी विमल कुमार दाधीच व सहायक सफाई शाखा प्रभारी राकेश कुमार पारीक, सफाई जमादार अशोक कुमार, हुक्मीचंद, आशीष सहा. सफाई जमादार, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!