अति व्यस्त पुरानी मंडी क्षेत्र नॉन वेंडिंग जोन में गन्ने की मशीन लगाने की शिकायत

अजमेर शहर व्यापार महासंघ का एक शिष्टमंडल महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में निगम के आयुक्त खुशाल यादव को ज्ञापन प्रस्तुत कर मिला और क्षेत्र की परेशानी से अवगत कराया।
महासंघ के प्रवक्ता एडवोकेट विकास अग्रवाल ने बताया एक और तो सरकार कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करने के लिए आमजन को प्रेरित कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम अजमेर द्वारा नॉन-वेंडिंग जोन और शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र पुरानी मंडी में गन्ने की मशीन लगाने के लिए परमिशन दे कर रसीद काट रही है। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता का कहना है कि इस बाबत पूर्व में भी आयुक्त खुशाल यादव को लिखित शिकायत देकर उस पर किसी को भी संबंधित क्षेत्र में जो कि नॉन वेंडिंग जोन पहले से घोषित है, में ठेला, गन्ने की मशीन या अन्य कोई सड़क पर भीड़-भाड़ कर व्यवसाय करने की अनुमति देने की रसीद नहीं काटी जाएगी और उक्त शिकायत पर आयुक्त ने मार्क करके निगम के राजस्व अधिकारी प्रकाश डूडी को उक्त शिकायत पत्र भिजवा दिया था जिसके बावजूद आज जब क्षेत्र के व्यापारियों ने देखा तो उन्होंने पाया की नॉन-वेंडिंग जोन में गन्ने की मशीन लग चुकी है। प्रवक्ता विकास अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को महज एक आमदनी के चलते ना तो कोरोना गाइडलाइन की पालन करने की चिंता है ना ही शहर के सौंदर्यीकरण का ध्यान है और ना ही यातायात दुरुस्त कराने की चिंता है, जब नॉन वेंडिंग जोन में किसी प्रकार की ठेला गतिविधि नहीं हो सकती है तो नगर निगम के अधिकारी वहां ठेले लगाने की परमिशन क्यों दे रहे हैं।अग्रवाल ने बताया कि आज इस संबंध में एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को पुनः दिया गया जिसमें मांग की गई कि नॉन-वेंडिंग जोन में व्यवसाय हेतु सड़क पर ठेला या कोई मशीन लगाकर, भीड़-भाड़ जमा कर रहे लोगों को रसीद काटकर अनुमति नहीं दी जाए। आयुक्त द्वारा महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता को पूर्ण आश्वासन दिया गया कि नॉन-वेंडिंग जोन में इस प्रकार की गतिविधि हो रही है तो उसे तुरंत बंद कराया जाएगा। शिष्टमंडल में शामिल लोगों में अध्यक्ष किशन गुप्ता, पार्षदगण भारती श्रीवास्तव, रमेश सोनी, जे.के. शर्मा सहित क्षेत्र के व्यापारी थे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!