मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कैम्प लक्ष्मण चैक जादूगर में प्रारम्भ

आज दिनांक 05 अप्रैल 2021 – राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का कैम्प वार्ड 50 के पार्षद नरेष सत्यावना द्वारा लक्ष्मण चैक जादूगर अजमेर में प्रारम्भ किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगो ने लाभ उठाया।
यह जानकारी देते हुए नरेष सत्यावना ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का रजिस्ट्रेषन दिनांक 05 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक सरकारी ई-मित्र शुल्क के अन्तर्गत प्रारम्भ की गयी है जिसके अन्तर्गत लक्ष्मण चैक जादूगर में भी उक्त कैम्प 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक प्रारम्भ किया गया जिसमें नागरिको को उक्त योजना का लाभ उठाने में किसी प्रकार की परेषानी ना हो, उन्हें कौनसे दस्तावेज लाने है व इस योजना का सीधा-सीधा लाभ कैम्प द्वारा मिल सके उसके बारे में बताया। साथ ही कई मजदूरो, बीपीएल धारको का रजिस्ट्रेषन भी किया गया। राजस्थान सरकार की इस योजना को घर-घर जाकर पेम्पलेट के माध्यम से समझाया गया व प्ररित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त योजना का लाभ उठाये।
कैम्प में इन्द्रजीत सत्यावना ई-मित्रकर्ता इन्द्रजीत सत्यावना, मुरारी, नरेन्द्र सिंह छिडोनिया व ललित सत्यावना आदि का सहयोग रहा।

(नरेष सत्यावना)
पार्षद, नगर निगम, अजमेर

error: Content is protected !!