अजमेर। सूचना केंद्र स्थित श्री अग्रसेन सर्किल पर स्थापित श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा को हटाए जाने की खबर का समाज मे खासा रोष था जिसे लेकर कल समाज की एक आपातकालीन बैठक का भी आयोजन किया गया था जिसमे समाज की समस्त संस्थाओ एवम प्रबुद्ध जन ने शिरकत कर रख स्वर में अग्रवाल समाज के आराध्य कुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा को हटाए जाने के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसी कड़ी में समाज बंधुओ की महाराज ग्रसेन सर्किल उत्थान समिति का गठन किया गए।
समिति के अध्यक्ष शंकर लाल बंसल एवं सतीश बंसल ने बतया की आज समिति ने समाज बंधुओं का नेतृत्व करते हुए आज जिला कलेक्टर प्रकाश पुरोहित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, और उन्हें अवगत करवाया की पिछले दिनों समाचार पत्रों में एक खबर प्रकाशित हुई जिसमें अग्रसेन सर्किल को हटाये जाने की बात कही गयी, जिससे पूरे राजस्थान के समाज बंधुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
समिति की बाते सुनकर जिला कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि श्री अग्रसेन सर्किल को हटाया जाना उनकी योजनाओं में शामिल नही है केवल चौराहे पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाने की ही योजना है।
जिला कलेक्टर के इस आश्वासन का पूरे अग्रवाल समाज ने तहे दिल से स्वागत कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाज के मनीष गोयल ने बताया की आज ज्ञापन देने वालों में समाज के अशोक पंसारी, गोपाल गोयल पूर्व विधायक श्री गोपाल बहती के अलावा महाराज अग्रसेन सर्किल उत्थान समिति के अध्यक्ष शंकर बंसल, सतीश बंसल, सीताराम गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, एसपी मित्तल, महेश अग्रवाल, मनीष गोयल, गिरराज अग्रवाल, सुरेश गर्ग, रजत बंसल, राजेंद्र मित्तल, महेंद्र जैन मित्तल, उमेश गर्ग एवं हिमांशु गर्ग , चाँद करण अग्रवाल, शामिल थे।