दिनांक 05.04.2021 भारत सरकार की सबसे बड़ी और महत्वकांक्षी योजना महात्मा गाँधी मनरेगा की विस्तृत जानकारी अब मारवाड़ी (राजस्थानी) भाषा में आमजन को मिल सकेगी। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल (चाचियावास) द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन श्रीमान् भागीरथ जी चौधरी, सांसद अजमेर द्वारा किया गया। श्री राकेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की मनरेगा पुस्तिका मे मनरेगा संबंधी जानकारी राजस्थानी भाषा का प्रयोग करते हुए राजस्थानी पात्रो के माध्यम से दी गई है। जिसे जन साधारण सरल शब्दों में समझ सकते है व मनरेगा सबंधी अधिकारों का प्रयोग आसानी से कर सकेंगे।
मुख्य अतिथि चौधरी ने उद्बोद्धन मे बताया कि मनरेगा पुस्तिका तैयार करना संस्था की अनोखी पहल है जिसमें मजदूरी रोजगार, भत्ता, मजदूर कार्ड आदि जानकारी उपलब्ध है। इससे राजस्थानी मातृभाषा को संरक्षण मिलेगा साथ ही ग्रामीण समुदाय केे लोग आसानी से इसे समझ सकेंगे। इस अवसर पर श्रीमती सुरेखा टांक (प्रवक्ता जिला देहात मोर्चा, अजमेर) श्री सुभाष चौधरी (समाज सेवी) सुनील जैन (समाज सेवी किशनगढ़) मस्तराम चौधरी (सरपंच) भंवर सिंह गौड आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया। यह पुस्तिका अजमेर जिले के विभिन्न गांवो मे वितरित की जायेगी।