आर्य मडंल के सभी शक्ति केंद्र पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

आर्य मडंल के सभी शक्तिकेंद्र पर आज भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया सभी जगह प्रभारी लगाए गए जिन्होने सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया
प्रभारी हरिश झामनानी, नरपत सिंह, मोहन लालवानी, राजकुमार मौर्य, मुकेश खीची ,भवानी सिंह जैदिया, गोबिन्द राज, ताराचन्द सिवासिया ,भगवान राजोरिया नरेन्द्र सोनी ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के इतिहास की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
माली मोहल्ला, नसरपुर दरबार के समीप स्थित कम्युनिटी हाल में भाजपा का ४१ वा स्थापना दिवस पूर्ण हर्षोल्लास से वार्ड १७ एवं १८ के दोनों पार्षदों की उपस्थिति में मनाया गया।
साथ ही निधी समर्पण का आयोजन भी किया गया।।
राष्ट्रनिर्माण,अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सभी महान विभूतियों को नमन किया गया जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है।
वार्ड नंबर 17 एवं 18 के समस्त पद अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

अनीश मोयल

error: Content is protected !!