कल होगा ईसर-गणगौर पूजन
ब्यावर। राजस्थानी संस्कृति के अहम सुहाग पर्व गणगौर की पूर्व संध्या पर बुधवार को महिलाओं ने सिंजारा महोत्सव उत्साह से मनाया। कृष्णा कॉलोनी में राधाकृष्ण महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाथों पर हिना रचाकर सोलह श्रृंगार से सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक आभूषण पहने। लोक गीतों पर नृत्य किया। प्रिया शर्मा, साधना सारस्वत, विमला शर्मा, संगीता दवे, चंद्रप्रभा सेन, बीना पंड्या ने ईसर-गणगौर के गीत और भजनों की प्रस्तुति दी।
गुरुवार को सभी महिलाएं ईसर-गणगौर का पूजन करेंगी। इससे पूर्व बगीचे में जाकर दूब व जल भरकर जैलें लाएंगी। मंगल गीत गाते हुए गणगौर माता की पूजा कर विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की कामना करती हैं तथा अविवाहित बालिकाएं अपने लिए अच्छे वर की मनोकामना करती हैं। सिंजारा कार्यक्रम में प्रेमलता परिहार, अनिता सिंह, धीरज दाधीच, श्वेता धाबाई, सोनू शर्मा, भारती सेन, शालू मक्कड़, पदमा वर्मा, मेघा पंजाबी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।