अनूठे तरीके से झूलेलाल जी को सिन्धी रीति रिवाज से ज्योति प्रज्जवलन

अजमेर- 14 अप्रेल- चेटीचण्ड महोत्सव के बारहवें दिन पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में आज भारतीय सिन्धी सभा द्वारा अनासागर जेटी के तट पर अनूठे तरीके से वरूणअवतार झूलेलाल जी को सजाकर सिन्धी रीति रिवाज के साथ ज्योति प्रज्जवलन की गई। दीपदान, करूणामुक्ति के लिऐ प्रार्थना करते हुये महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित कर हिन्दु व सिन्धु नववर्ष मनाया गया।
संयोजक मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि समारोह में समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धी लेडीज क्लब की अध्यक्ष दिशा किशनानी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कलाकार पूनम गीतांजली ने झूलण जे दर ते…., निर्मला लखवाणी ने प्रस्तुति देते हुये दरियाह किनारे लाल सांई…., रितु मोतीरामाणी मेरी मां को नजर ना लग जाए…… कुमारी कल्पिता ने छो क्यां परवाह झूलण वेठो आ…… ने सभी को दरियाह किनारे झुमाया। कलाकार घनश्याम भगत द्वारा पल्लव प्रार्थना करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन महेश टेकचंदाणी ने किया। आभार प्राचार सचिव प्रकाश जेठरा ने प्रकट किया।
समारोह में नरेन्द्र बसराणी, रमेश वलीरामाणी, भगवान पुरसवाणी, महेश मूलचंदाणी, कमलेश शर्मा, रमेश लख्याणी, निशा जसवाणी, राखी उतवाणी कुसुम आर्य, वीना केसवाणी, सुशीला छबलाणी, कांता मनकाणी, भारती बेलाणी, मानसी थारवाणी, राधिका अरोडा, साक्षी हासाणी, मोनिका चैनाणी, साक्षी पमनाणी, वीना लालवाणी, सपना लखवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल के कार्यक्रम –
संयोजक गिरधर तेजवानी ने बताया कि 15 अप्रेल को सांय 6 बजे से आॅनलाइन गोष्ठी, विभिन्न क्षेत्रों में समाज के योगदान -शिक्षा, उद्योग, सरकारी सेवायें, सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायिक, प्रोफेशनल, युवा व महिला वर्ग, सांस्कृतिक पर सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर द्वारा आयोजित की जायेगी।

(प्रकाश जेठरा)
प्रचार सचिव,
मो.9414279062

error: Content is protected !!