भा ज पा ने दुग्धाभिषेक कर मनाई अंबेडकर जयंती

केकडी 14 अप्रैल,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मण्डल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब के स्मारक पर पंचामृत से दुग्धाभिषेक कार्यक्रम कर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी,इस मोए पर वक्ताओं ने कहा कि देश मे गरीब दलित व सर्वहारा वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए व सामाजिक समरसता कायम करने हेतु बाबा साहेब ने भारत के संविधान मे प्रावधान कर सभी को स्वतंत्रता पूर्वक जीने व अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार संविधान के माध्यम से दिलवाया आज हम उनकी जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलकर देशसेवा का संकल्प ले,कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,कार्यक्रम संयोजक महेश बोयत,केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण चौधरी,कार्यक्रम सह संयोजक महेश नायक व धनराज नायक,मण्डल महा मंत्री रामबाबू सागरिया,पार्षद कैलाश चौधरी, मिश्रीलाल डसानिया,मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीराम आचार्य,पूर्व मंडी डायरेक्टर राममदेव धोबी,घनश्याम वैष्णव,गिरिराज खटीक,इमाम,केदार साहू,रामपाल चौहान,पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा सुरेश बेरवा,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम संयोजक महेश बोयत ने सभी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर स्मारक पर भारत का नक्शा बनाकर आकर्षक रंगोली सजाई गई व इसपर भव्य दीपक सजाकर आकर्षक रोशनी से सजावट की गई।

error: Content is protected !!