सारथी संस्था की मूक पशु पक्षियों की सेवा जारी

सारथी आपके साथ समाज सेवा संथा द्वारा जन अनुशासन पखवाड़े में शुरू करि गयी जानवरों की सेवा हेतु मुहीम आज भी जारी रही।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की आज संस्था द्वारा राम गंज, सीता राम बाजार, कैसर गंज, परबतपुरा बाईपास, अदार्श नगर सहित कई इलाकों में सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया। साथ ही पंचशील स्थित कांजी हाउस में भी गौ माता को हरे चारे की व्यवस्था लगातार जारी है।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की गौ माता के भोजन के अलावा आज संस्था द्वारा कई स्थानों पर कबूतरों एवं चिड़ियों के लिए मक्का, बाजरा एवं जवार डाला गया एवं श्वानो के लिए टोस्ट की व्यवस्था करि गयी। ये सेवा पुरे लॉक डाउन ऐसे ही जारी रहेगी।

मनीष गोयल. 9928086468

error: Content is protected !!