सारथी संस्था ने गौ माता को 1100 किलो हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा प्रदेश में जारी जन अनुशासन पखवाड़े में “कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा मुहीम” शुरू की थी जो लगातार जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बतया की नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित गौ शाला कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता को आज 1100 किलो हरा चारा खिलाया एवं 01 पानी के टेंकर की व्यवस्था करि। इसी प्रकार कबूतरों के लिए मक्का एवं ज्वार की भी व्यवस्था करी जा रही है।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा कैसरगंज, गोवेर्मेंट कालेज चौराहा, मदारगेट, पड़ाव, प्लाजा सिनेमा आदि स्थानों पर भी घूमने वाली बेसहारा गौ माता को हरा चारा खिलाया। ये मुहीम लॉक डाउन के अंत तक लगातार जारी रहेगी।
आज की सेवा नगर निगम अजमेर में कार्यक्रम श्री धर्मेंद्र जी एवं बंसल परिवार की और से करि गयी।

error: Content is protected !!