कोरोना फिर विकराल रुप ले सकता है – पंडित अविनाश उपाध्याय

यह पूर्ण रुप से जनवरी 2023 तक खत्म होगा

ब्यावर, ( )। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर पूर्व में मेरे द्वारा की गई भविष्यवाणी सत्य साबित हुई। जिसमें कहा गया था कि दिनांक 4 मई 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक तथा 16 नवम्बर 2020 से 10 दिसम्बर 2020 तक कोरोना वायरस रोग व इसके मरीजो की संख्या तीव्र गति से बढने की संभावनायें बनती थी जो कि सत्य साबित हुई। साथ ही 30 सितम्बर 2020 तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आने की पूरी संभावनायें बनती है, इसी के तहत रुस ने सबसे पहले 11 अगस्त 2020 को वैक्सीन आने की घोषणा की थी, यह भी सत्य साबित हुई।
हम इस बार यह बताना चाहते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार 20 फरवरी 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस रोग व इसके मरीजों में जन-हानि होने की प्रबल संभावनायें बन रही है। इसका चर्म समय (पीक टाईम) 20 मई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक रहने की पूरी संभावनायें बनती है। इस दौरान कोरोना रोग फैलने की प्रबल संभावनायें बनती है। इसके बाद 15 नवम्बर 2021 से 15 दिसम्बर 2021 तक फिर 15 जनवरी 2022 से 30 अप्रेल 2022 तक व 15 जुलाई 2022 से 11 दिसम्बर 2022 तक कोरोना वायरस रोग के उतार-चढाव के रहने की संभावनायें बनती है। यह रोग पशुओं में भी फैल सकता है।
विशेष:- भारत से कोरोना वायरस का संर्पूण रुप से खात्मा 22 जनवरी 2023 को होने की संभावनायें बनती है।
ज्योतिषीय उपाय: – सभी नागरिक अपने घरों में रहकर कोरोना महामारी नाश के लिए इन मंत्रों व चौपाई का जाप व पाठ कर सकते हैं।
1. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।
2. महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ र्त्यम्ब्कं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धूनान् मृत्योॐर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!
3. हनुमान चालिसा को नियमित पढें। अन्यथा इसकी मुख्य चौपाई का पाठ करें।
नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरन्तर हनुमत बीरा।। संकट ते हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
अपील:
भारत के समस्त नागरिकों से हाथ जोडकर निवेदन है कि सरकार की गाईडलाईन की पालना अवश्य करें। मास्क लगाये, दो गज की दुरी बनाकर रखे। सावधानीयां अवश्य बरतें। संभव हो तो हर व्यक्ति ऐसे समय में एक पौधा लगाकर उसकी सेवा करें।
पंडित अविनाश उपाध्याय

error: Content is protected !!