दिव्यांगजन कॉल करके प्राप्त कर सकेंगे राषन सामग्री
दिनांक 12 मई 2021: कोरोना महामारी की द्वितीय लहर के संकट और लॉकडाउन की स्थिति में राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास ने एक बार पुनः संस्था के संस्थापक स्व. श्री सागरमल कौषिक “बाबूजी“ की स्मृति में उनकी द्वितीय पुन्य तिथि पर अनूठी पहल करते हुए दिव्यांगों तक राषन सामग्री सहायता पहॅुचाने के लिए आज से हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत की है।
संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक के अनुसार संस्था द्वारा नीति आयोग भारत सरकार व अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार के निर्देषानुसार कोविड-19 के तहत जिला मदर एन.जी. ओ. के रूप में संस्था द्वारा निरन्तर सेवा एवं राहत कार्य किए जा रहे है।
संस्था के हेल्पलाइन नम्बर 0145-2640062 अथवा 9351233539 पर कॉल करके अजमेर, ब्यावर, पुष्कर, मसूदा, पीसांगन, जवाजा, रूपनगढ़, सलेमाबाद, किषनगढ़, श्रीनगर एवं आसपास के दिव्यांगजन राषन सामग्री एवं मास्क प्राप्त कर सकते है। सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक ने बताया कि हेल्पलाइन पर कॉल आने के पश्चात संस्था टीम के द्वारा फील्ड विजिट कर भौतिक सत्यापन किया जाएगा ताकि वास्तविक जरूरतमन्द दिव्यांगों को ही राषन सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
दिव्यांगजन किसी भी स्मार्ट फोन के माध्यम से गूगल लिंक https://forms.gle/rS1xWzUjPQqq5qXb9 पर भी अपना पंजीकरण करवाके राषन सामग्री प्राप्त कर सकते है। संस्था द्वारा प्रति परिवार लगभग 800 रूपये की राषन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें 10 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, 250 ग्राम चाय पत्ती, 100 ग्रामहल्दी, 100 ग्राममिर्ची, 1 किलो नमक, 1 लीटर खाद्य तेल, 2 साबुन एवं परिवार के सदस्यों के अनुसार मास्क वितरित किए जाएंगे।
(राकेष कुमार कौषिक)
निदेशक
मो. 9829140992