कोविद 19 मानवीय राहत अभियान जारी

आज राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा अजमेर में पुलिस थाने अलवर गेट क्लॉक टॉवर रामगंज मदार पुष्कर थाना व बैरिकेट पर पाबंद पुलिस के जवानों को संस्थान द्वारा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया संस्थान कोविद 19 के अंतर्गत दिन रात एक करके पुलिस के जवान शहरवासियों को सुरक्षित रखने के 24 घण्टे ड्यूटी पर तैनात है व साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करा रहे है जिसको देखते हुए संस्थान ने पुलिस के जवानों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार संस्थान द्वारा कोविद 19 मानवीय राहत अभियान के अंतर्गत आज पुलिस थाने व बेरिकेड्स पर ड्यूटी देते हमारे जवानों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया संस्थान का लक्ष्य इस माह के अजमेर व अजमेर ग्रामीण के सभी पुलिस थानों तक हाइजिन किट का वितरण किया जा सके कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर व संस्थान कार्यकर्ता दीपक व अज़्ज़रुदीन का योगदान सरहनीय रहा

error: Content is protected !!