मोदी सरकार ने 16.33 करोड़ वैक्सीन की खुराके अब तक निशुल्क दी है -भगीरथ चौधरी

राज्य सरकार अपने मैनेजमेंट में सुधार करें – वासुदेव देवनानी
राजस्थान सरकार का कोरोना मेनेजमेंट,प्रबंधन का काला अध्याय -अनीता भदेल
मोदी सरकार ने स्वदेशी कोविन वैक्सीन व कोविशिल्ड के माध्यम से भारत वासियों को संजीवनी देने का काम किया है – ब्रज लता हाड़ा

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा की भाजपा स्वस्थ बूथ, निरोगी बूथ,मेरा बूथ, कोरोना मुक्त बूथ के माध्यम से सभी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के तहत प्रत्येक बूथ तक कोरोना से बचाव हेतु जनजागरूकता चला रहे हैं
डॉ हाड़ा ने कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि आप सुरक्षित,तो परिवार सुरक्षित,
सभी परिवार सुरक्षित,तो बूथ,गांव और शहर सुरक्षित है
हाड़ा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी सरकार द्वारा दिये गए जो वेंटिलेटर गरीब आदमी की जान बचाने के लिए निःशुल्क इस्तेमाल किये जाने थे,राजस्थान सरकार के कुप्रबंधन की वजह से वहीं वेंटिलेटर्स राजस्थान का आमजन आज 40000 रुपये प्रतिदिन के किराये पर निजी अस्पतालों से ले रहा है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा भारत सरकार द्वारा अब तक 16.33 करोड़ वैक्सीन की खुराके निशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ लाभार्थियों के लिए पुनः मई-जून माह के लिए 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा इस योजना पर 26000 करोड रुपए का व्यय किया जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय मीटिंग कर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन व उसके उपकरणों व कोरोना वैक्सीन व इन सभी पर 3 महीने के लिए कस्टम ड्यूटी व हेल्प सेस को माफ कर दिया गया है
मोदी सरकार द्वारा राजस्थान राज्य को 16 नए ऑक्सीजन प्लांट दिए हैं जिसमें से अजमेर को एक सेटेलाइट हॉस्पिटल को ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट मिला है
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पीएम केयर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए 1500 वेंटीलेटर्स को यथाशीघ्र इंस्टॉल कराने की व्यवस्था करें ताकि उनको उपयोग में लाकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके
कोविड महामारी अब ग्रामीण अंचल तक पहुँच गई है ऐसे में राज्य सरकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं को मजबूती प्रदान करनी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके
देवनानी ने आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य सरकार ने भामाशाह योजना बंद कर दी!
आयुष्मान भारत का लाभ देना नहीं चाहते!चिरंजीवी योजना में खामी ही खामी!
कब तक भुगतेंगे राजस्थानी?
महामारी के दौर में भी यदि आप,राज्य के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं दे पाए तो आपका शासन-प्रशासन सब निरर्थक है।

पूर्व मंत्री दक्षिण विधायक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनीता भदेल ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार के कुशासन में अस्पताल के बेड ऑन सेल और वेंटीलेटर ऑन रेंट है । ये कोरोना कुप्रबंधन का काला अध्याय है ।
राजस्थान में कोरोना के इलाज में भी दलाली, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन सरकार सिर्फ राजनीति में व्यस्त है

महापौर ब्रजलाता ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वदेशी कोविन वैक्सीन व कोविशिल्ड के माध्यम से भारत वासियों को संजीवनी देने का काम किया है, साथ ही राज्य सरकार से अपेक्षा है कि वे अपने प्रबंधन में सुधार कर आम जनता को अधिक से अधिक राहत देने में सहयोग करें

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा शहर
अजमेर

error: Content is protected !!