राजस्थान सरकार कोरोना महामारी से लड़ने मे हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है !
जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान उनकी हताशा को दिखाता है की 7 करोड़ की जनता तक नही पहुँच सकता और सारा बजट इस पर खर्च कर के भी नही हालात नही सुधरने वाले जो कि साफ़ दर्शाता है कि सरकार ने लड़ने के बजाय हथियार डाल चुकी है !
जैन ने प्रशासन के पर्याप्त उपलब्धता के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ऑक्सिजन पर्याप्त है तो निजी अस्पताल ही नही सरकारी हॉस्पिटल में भी ऑक्सिजन पीड़ित के परिजन से क्यों मंगाए जा रहे है ! हालात ये है कि आम जन ऑक्सिजन सिलेंडर के लिए दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर है और इस अव्यवस्था के कारण कई मरीज़ों ने ऑक्सिजन अनुपलब्धता के कारण अपने प्राण त्याग दिए !!
राजस्थान सरकार पहले ऑक्सिजन नही देने का राग अलाप रही थी पर अभी तक केंद्र सरकार के अलॉट हुए quote को नही ले पा रही है और टेंकर नही होने का बहाना बनाने लगे है !!
जैन ने पूछा कि सरकार की मंशा मरीज़ों का इलाज करने की बजाय कहीं PMcare fund से आए वेंटिलेटर को किराए पर चलाने में रुचि ज़्यादा दिखाई दे रही है !
जैन ने कहा कि ये है #PMCareFund से आए ventilator की दास्तान !!
कहीं किराए पर दे दिए !
कही बता दिया ख़राब !
कहीं बाथरूम में हो रहे कबाड़ !
गंगापुर में पेटी में बंद वेंटिलेटर की चालू है इसकी फ़र्ज़ी रिपोर्ट भेज रहे है श्रीमान !! अब अपने मंत्री को बचाने के लिए आदेश निकाल दिया कि जहां काम नही आ रहे है इन वेंटिलेटर को निजी अस्पतालों को दे दिया जाय !!
सरकार अब कोरोना जाँच को कम कर रही है और इस से हो रही मौत के आँकड़े को भी छिपाने का प्रयास कर रही है सरकार
जैन ने पूछा कि क्या ऐसे जीतेगा कोरोना से राजस्थान ??