पार्षद भारती जांगिड़ की ऑक्सीजन ट्रिपिंग से हुई मृत्यु की एक्पर्ट कमेटी से कराई जाए जांच

अजमेर, 17 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने वार्ड 28 की भाजपा पार्षद श्रीमती भारती जांगिड़ की जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में हुई मृत्यु की किसी एक्पर्ट कमेटी से जांच कराने की मांग की है। परिवारजन का आरोप है कि आॅक्सीजन ट्रिपिंग के कारण श्रीमती जांगिड़ की मृत्यु हुई।
देवनानी ने सोमवार को जिला कलेक्टर प्रकाश पुरोहित से हुई मुलाकात में कहा कि श्रीमती जांगिड़ की मृत्यु से पार्षदों और जनता में रोष व्याप्त है। परिवारजन का आरोप है कि आॅक्सीजन ट्रिपिंग के कारण ही श्रीमती जांगिड़ ने दम तोड़ा, यदि अस्पताल प्रशासन ट्रिपिंग की तरफ ध्यान देता तो श्रीमती जांगिड को बचाया जा सकता था। देवनानी ने कहा कि अक्सर नेहरू अस्पताल में आॅक्सीजन ट्रिपिंग से मरीजों को परेशानी होने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे लोगों में डर बैठ रहा है। असमय ही मरीज मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू अस्पताल रेजीडेंट डाॅक्टर्स के भरोसे चल रहा है। सीनियर डाॅक्टर्स वार्डों में कम ध्यान दे रहे हैं।

error: Content is protected !!