कोरोना का ग्राफ गिरा -185 सेम्पल्स 35 पॉजिटिव-1 की हुई मौत-कुल एक्टिव केस—264

केकड़ी 17 मई(पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में विगत दो दिनों से कोरोना पॉजिटिव का ग्राफ गिरने लगा है।सेम्पल्स भी लगभग आधे लिए जा रहे है।
सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 185 सेम्पल्स लिए गए।35 पॉजिटिव सामने आए है इनमे से केकड़ी शहर से 12 और ग्रामीण से 23 नए पॉजिटिव शामिल है। 19 रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।होम आइसो लेशन में 46 रोगियों द्वारा कोरोना से जंग जीती गई।21 रोगियों को रेमडीसीवर इंजेक्शन लगाए गए।कुल एक्टिव केस 264 रहे।उपचार के दौरान केकड़ी निवासी 60 वर्षीय किशन सिंह कोरोना का ग्रास बना।
टीका करण में फर्स्ट दोज 45से 59 आयु वर्ग के 94 व 60 प्लस के21 लोगो को लगाए गए।
18 से 44 आयु वर्ग में 94 पुरुषों और84 महिलाओं सहित कुल 178 लोगो के टीके लगाए गए।

error: Content is protected !!